Tuesday, 12 September 2017

फरीदाबाद बाईपास रोड - की अनोखी खूबियां !





फरीदाबाद: वैसे तो फरीदाबाद की अधिकतर सड़कों पर कई तरह की समस्याएं हैं लेकिन फरीदाबाद बाईपास रोड की बात ही अनोखी है। सोशल मीडिया पर इस बाईपास को लेकर एक पोस्ट वाइरल हो रही है जिसे पढ़ लोग हंस भी रहे हैं और इस पोस्ट में लिखी बातों को सच भी बता रहे हैं। पढ़ें वाइरल पोस्ट
फरिदाबाद की लाइफ लाइन बाईपास रोड की विशेषता
1-अवेध कब्जे औऱ अवेध जलशोधन के लिए उत्तम रोड
2-कूड़ा और गोबर डालने के लिए उपयुक्त
3-हमारे देश की पूजनीय गौमाता की आरामगाह
4-गाड़ियों के टेस्ट ड्राइव सस्पेंशन चेक करने के लिए विशेष गड्डो की उपलब्धता
5-झुग्गियों खोके डालने के लिए रिजर्व
6 -चोर लुटेरों के लिए अंधेरे की व्यवस्था
7-अनैतिक कार्यो के लिए भी काफी पॉइंट उपलब्ध हैं
8 -अस्पतालों और पुलिस की कमाई की तरफ भी ध्यान दिया गया है, अवेध कट,अदभुत पुल इसमें सहयोग कर रहे हैं
9-दारू के ठेके अहाते हमारे फरिदाबाद की शान बायपास रोड पर 4 चांद लगा रहे हैं
नोट-इन विशेषताओं की वजह से ही N H-2 पर चहल पहल है, जिस दिन ये चीजें बायपास से समाप्त हो जाएंगी,उस दिन नेशनल हाईवे एकदम खाली सा नज़र आएगा,
इसके लिए हम अपने प्रसासन के धन्यवादी हैं।

0 comments:

Post a Comment