फरीदाबाद: नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की दशा ठीक नहीं है। कॉलोनियों की बात करें या फिर सेक्टर एरिया ही, अधिकांश जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जाता।
नगर निगम की ओर से स्ट्रीट की मरम्मत का कार्य एक निजी एजेंसी को दिया गया है, मगर इसकी लगातार शिकायतें आ रही हैं। महापौर सुमन बाला ने भी माना कि निजी एजेंसी की शिकायतें आ रही
हैं।
बता दें कि नगर निगम के अनुसार करीब स्ट्रीट लाइटों के 20 हजार प्वाइंट बने हैं। स्ट्रीट लाइटों की बेहतर व्यवस्था के लिए सभी वार्डों के लिए स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का ठेका अलग-अलग निजी एजेंसियों को दिया गया है। शिकायत है कि एजेंसियों का कार्य ठीक नहीं है।
एनआइटी जवाहर कॉलोनी, खंड बी, गली नंबर 24 निवासी विनोद गोयल तथा रामनिवास ने बताया कि उनकी गली में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। कई बार शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे ही सेक्टर आठ की स्थिति भी खराब है। लोग इस बात से खफा हैं कि निगम अधिकारी भी नहीं सुनते। महापौर सुमन बाला ने बताया कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें आई हैं। मेरा प्रयास है कि जल्द समस्या का समाधान हो। निजी एजेंसी को सख्ती से आदेश दिए गए हैं कि शिकायत आते ही दूर की जानी चाहिए।
-एसएस ¨सगला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम(इलेक्ट्रिकल)







0 comments:
Post a Comment