फरीदाबाद : बरसात के बाद से फरीदाबाद की हर सड़क टूटी हुई है , जिसके कारण सड़क पर २ से ३ फ़ीट के गढ़े हो गए हैं / नगर निगम को इन गढ़ो को भरने के इंतजाम करने चाहिए ,ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाये / अभी कल एक मामला सामने आया है , हार्डवेयर चौक के पास रोड पर गड्ढे की वजह से सोमवार रात एक युवक के बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक राहगीर ने बीके हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे, जिसके बाद उसे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत चिंता जनक बनी हुई है । हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है ।
गड्ढा दिखे तो करें शिकायत ( Sector 22 -23 )
इस इलाके में गड्ढों को भरवाने का जिम्मा नगर निगम के ईएक्सईएन रमन शर्मा का है। अगर इस इलाके में कहीं ऐसे गड्ढे हैं तो लोग ईएक्सईएन रमन शर्मा को फोन कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। उनका मोबाइल फोन नंबर 9899105591 है।







mast
ReplyDelete